ईएसआई वेतन

ईएसआई 2025 के लिए वेतन सीमा क्या है

हॅलो ! इस पोस्ट में हम आपको ईएसआई 2024 के लिए वेतन सीमा क्या है? इसके बारे में जानकारी देने वाले है। ईएसआई 2024 यह एक स्व-योगदान वाली स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजना है।‌ यह योजना मातृत्व, बीमारी और चोट लगने से कर्मचारी को वित्तीय सहायता देती है।

10 से अधिक (कुछ राज्यों में 20) कर्मचारी वाले कारखाने इस योजना के लिए पंजीकृत हो सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए वेतन सीमा निश्चित की गई है। इस पोस्ट में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

ईएसआई पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आप ईएसआई पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है:

  • बिजनेस पैनकार्ड 
  • व्यवसाय का पता प्रमाण
  • व्यवसाय लाइसेंस 
  • साझेदार, शेयर धारक और निदेशकों के बारे में विवरण 
  • बैंक खाते का विवरण
  • कर्मचारियों का विवरण और उनके वेतन का विवरण 
  • असोसिएशन का ज्ञापन

ईएसआई 2024 के लिए वेतन सीमा 

कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत वेतन की अधिकतम सीमा 21,000 रुपए है। इस राशि की गणना डीए, मूल वेतन और एचआरए, कमीशन और चिकित्सा भत्ता जैसे भत्तों को जोड़कर की जाती है।

ईएसआई की गणना कैसे की जाती है?

ईएसआई की गणना हर महिने की कुल आय पर की जाती है। मजदुरी की गणना मूल वेतन और भत्ते जैसे की डीए, मेडिकल, एचआरए, शहर प्रतिपूरक भत्ता को जोड़कर की जाती है।

ईएसआई अधिनियम के अनुसार, कर्मचारी वेतन का 0.75% और नियोक्ता वेतन का 3.25% अंशदान निधि में देते हैं। इसका उपयोग कठीन समय में कर्मचारीयों को बीमा कवर प्रदान करने के लिए किया जाता है।

इन्हे भी पढ़ें :

अंतिम शब्द :

इस पोस्ट में हमने आपको ईएसआई 2024 के लिए वेतन सीमा क्या है? इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर कीजिए।

धन्यवाद! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *