Birth Certificate क्या होता हैं और कैसे बनवायें ? ऑनलाइन तथा ऑफलाइन

क्या आप Birth Certificate के बारे में जानना चाहते है।

यदि हाँ तो इस पेज पर आपको बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

जो आपके बच्चे या आपके दोस्तों तथा आस पड़ोस के बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनाने में मदद करेंगी और आप यह भी पता कर सकते हैं की इसको कैसे और कहाँ बनवा सकते हैं।

Birth Certificate क्या होता हैं?

बर्थ सर्टिफिकेट एक तरह का प्रमाण पत्र होता है जिसमे एक शिशु के जन्म की पुरी जानकारी लिखित रूप से होती है जैसे- जन्म तिथि, जन्म स्थान, जन्म का समय, शिशु का नाम इत्यादि जानकारी एक बर्थ सर्टिफिकेट में शामिल होती है।

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए डॉक्यूमेंट:

Birth Certificate के लिए आपको इन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है-

  1. आधार कार्ड।
  2. बैंक पासबुक।
  3. राशन कार्ड।
  4. मतदाता पहचान पत्र।
  5. तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक दस्तावेज।

बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनायें ?

बर्थ सर्टिफिकेट आप दो तरीकों से बना सकते हैं।

ऑनलाइन –

  • बर्थ सर्टिफिकेट के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें।
  • जहाँ आपको एक लॉगिन पेज डिस्प्ले होता है जहां पर आपको अपनी लॉगिन आईडी क्रिएट करनी पड़ती है।
  • उसके लिए जर्नल पब्लिक साइन अप पर क्लिक करे और लॉगिन आईडी के प्रोसेस को पूर्ण करे।
  • उसके बाद आपको आपकी ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन लिंक प्राप्त होता है।
  • वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • उसके लिए आपके सामने बर्थ सर्टिफिकेट पोर्टल ओपन होता है।
  • उसमे आपको बर्थ रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करने पर बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलता है।
  • उसमें शिशु के जन्म की मांगी गई जानकारी को भरे और सेव ऑप्शन को क्लिक करें।
  •  बाद में दूसरे स्थान के फॉर्म को भरे जिसमे शिशु तथा शिशु की मम्मी की सम्पूर्ण जानकारी को भरना होता है उसके साथ- साथ फॉर्म को अपलोड कर उसका वेरिफिकेशन करे और सेव ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  बर्थ रजिस्ट्रेशन की स्लिप को प्रिंट करने के लिए फिर से साइन इन करे और स्लिप को प्रिंट कर ले।

ऑफलाइन –

  • आवेदक अपने निवास स्थान के नजदीक तहसील कार्यालय नगर निगम में जाए।
  • वहां जाने के बाद आपको वहां से बर्थ रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होता  है।
  • फ़ॉर्म में शिशु और शिशु मम्मी की सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
  • और फॉर्म को उसी समय भरने के बाद जमा कर सकते हैं।
  • बाद में सभी डॉक्युमेंट वेरीफाई करें।
  • और कुछ दिनों में आपको मैसेज प्राप्त होता है जिसमे आपके शिशु के बर्थ सर्टिफिकेट बनने की सूचना मिलती है और कुछ दिनों बाद बर्थ सर्टिफिकेट आपको प्राप्त हो जाता है।

बर्थ सर्टिफिकेट से मिलने वाले फायदे:

जन्म प्रमाण से मिलने वाले लाभ:

सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

  • बच्चो का दाखिला सरकारी स्कूल में आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट के द्वारा हो जाता है।
  • शिशु के आने वाले फ्यूचर में स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं बर्थ सर्टिफिकेट के द्वारा ही संभव होती है।
  • और अन्य बहुत से दस्तावेज़ बर्थ सर्टिफिकेट के माध्यम से ही बनाएं जा सकता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात बर्थ सर्टिफिकेट बच्चे को सरकारी नौकरी दिलाने में सहायता प्रदान करता है।

Birth Certificate बनने की अवधि ?

जन्म प्रमाण पत्र बनने में लगने वाला समय आपके पुरे दस्तावेज पर निर्भर करता है और वे सब वेरिफाइड है या नहीं उस पर भी निर्भर करता है अगर सब दस्तावेज पूर्ण रूप से सही होते है तो बर्थ सर्टिफिकेट बनने में  8 से 20 दिनों का समय लग जाता हैं।

क्योंकि जन्म प्रमाण बनाने का कार्य कई प्रोसेस के साथ खत्म होता है।

इन्हे भी पढ़ें :

अंतिम शब्द :

आशा करता हूँ की मेरे द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी दी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक होगी।

और आप बर्थ सर्टिफिकेट खुद घर से अप्लाई कर सकते है।

धन्यवाद।

2 thoughts on “Birth Certificate क्या होता हैं और कैसे बनवायें ? ऑनलाइन तथा ऑफलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media