इस पेज पर Computer Operator कैसे बनें जानकारी शेयर की गई है।
यदि आप कंप्यूटर ऑपरेटर बनना चाहते है तो यह पेज आपके लिए हेल्पफुल साबित हो सकती है।
क्योकिं हमने एक कंप्यूटर ऑपरेटर के क्या काम होते है, कंप्यूटर ऑपरेटर कैसे बना जाता है और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए जानकारी दी है।
यदि आप अपना भविष्य कंप्यूटर के क्षेत्र में बनाना चाहते है तो ये बहुत अच्छी बात है क्योकिं अब धीरे -धीरे सब एडवांस हो गया है लोग आजकल मेनुअल पर कम और टेक्नीकल पर ज्यादा ध्यान दें रहे है।
यदि आपको कम्प्यूटर में एक अच्छी जानकारी है तो एक अच्छा कंप्यूटर ऑपरेटर बन सकते है।
एक परफेक्ट कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए आपको काफी मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आप अच्छी मेहनत कर लेते है तो भविष्य में कही भी सरकारी या प्राइवेट संस्था में एक अच्छी नौकरी के भागीदारी बन सकते है।
Computer Operator क्या है ?
यदि आप कंप्यूटर के बारें में एक अच्छी जानकारी रखते है तो आपके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर क्या है जानना कठिन नहीं होगा।
Computer Operator ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जिसे कंप्यूटर के बारें में एक अच्छी जानकारी रखता हो।
जैसे – सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड अपडेट करना, Excel, Winword, Powerpoint, Internet आदि चलाना आता हो।
अर्थात किसी आंकड़े या Sentence, Paragraph को यथावत कंप्यूटर में अपडेट करना Computer Operator कहलाता है।
कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए क्या Skill होना चाहियें ?
Computer ऑपरेटर में यदि आपकी रूचि ज्यादा है तो इसके लिए आपके पास निम्न Skill का होना बहुत जरुरी है।
- अंग्रेजी और हिंदी भाषा दोनों का ज्ञान होना चाहियें।
- कंप्यूटर के बारे में एक अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
- कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए इंटरनेट के बारे में जानकारी होना चाहिए।
- इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 से 50 wpm के बीच होना चाहिए।
- साथ में हिंदी टाइपिंग की भी जानकारी होनी चाहिए।
- Winword, Excel, Powerpoint, Outlook, जीमेल का भी ज्ञान होनी चाहिए।
- कंप्यूटर की सभी Shortcut Key के बारे में जानकारी होना चाहिए।
ऑफिस में काम करते वक्त कम समय में ज्यादा काम करने के लिए Shortcut Key
के बारें में भी मालूम होना चाहियें –
Ctrl + A | Select all contents of the page |
Ctrl + B | Bold highlighted selection. |
Ctrl + C | Copy selected text. |
Ctrl + X | Cut selected text. |
Ctrl + N | Open New Blan sheet |
Ctrl + O | Open Page |
Ctrl + P | Print File |
Ctrl + F | Finde word |
Ctrl+ I | Italicise font |
Ctrl+ K | Insert Link |
Ctrl+ U | Word Underline |
Ctrl+ V | Paste |
Ctrl+ Y | Last Test Redo |
Ctrl+ Z | Undo |
Ctrl+W | Close Docoment |
Ctrl+ G | Find and Replace words |
Ctrl+ J | Justify Paragraph alignment |
Ctrl+ L | Align Selected text or line the left |
Ctrl+ S | Save |
F12 | Save as |
F1 | Open Help |
कंप्यूटर में कुछ ऐसी Shortcut Key होती हैं जिनकी जरूरत फॉर्मेट बनाते समय, ईमेल लिखते वक्त और दूसरी कई जगहों पर पड़ती है।
Shortcut Key का इस्तेमाल करने पर समय की बचत के साथ ही कंप्यूटर चलाने में भी आसानी होती है।
इसलिए शॉर्टकट KEY के बारे में पता होना बहुत ही जरुरी है।
कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए शैक्षिण योग्यता कितनी होनी चाहिए ?
सामन्य तोर पर देखा जाये तो कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए किसी अच्छे इंसीट्यूट से डिप्लोमा और साथ में इंटरमीडिएंट की जरूरत पड़ती है फिर भी कही जगह स्नातक तक अनिवार्य कर दिया गया है।
कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए कितनी आयु का होना जरुरी है ?
Computer Operator बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष तक निर्धारित है यदि आप सरकारी जॉब के लिए अप्लाई करते है और एक निम्न वर्ग में आते है तो सरकार उन्हें आयु में छूट प्रदान करती है।
कंप्यूटर ऑपरेटर की सैलरी कितनी हो सकती है ?
कंप्यूटर ऑपरेटर में यदि आप जॉब करने के बारे में सोच रहे और आपको कितनी सैलरी मिलनी चाहिए इसका नॉलेज नहीं है तो में आपको अपना अनुभव शेयर कर रहा हूँ।
मेरा अनुभव कंप्यूटर के क्षेत्र में :
जब में स्नातक करने के बाद दिल्ली आया तो मुझे खास कंप्यूटर के बारे में नॉलेज नहीं था और मेरी इच्छा थी की में कही कंप्यूटर लाइन में जॉब करूँ।
जॉब करने के लिए आपके पास कंप्यूटर के बारे में अच्छा अनुभव होना चाहियें पर मेरे पास अनुभव नहीं था।
फिर भी मेने कंप्यूटर से Diploma in information Technology ( DIT ), एक साल का कोर्स दिल्ली से किया।
कोर्स करने के बाद सबसे पहले मेने कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी 7500 सौ रुपये में ग़ाज़ियाबाद के एक हॉस्पिटल में की जहाँ पर मेरा काम डाटा को प्रॉपर कंप्यूटर में अपडेट करना था, इसके बाद फिर मैंने दूसरी कंपनी में ज्वाइन किया यहाँ पर भी सेम पहली कम्पनी की तरह डाटा को कंप्यूटर में अपडेट करना था जिसमे मुझे 10 हजार मिलने लगे थे।
यहाँ पर मेरा कहना का मतलब यह यदि आपके पास एक अच्छा अनुभव है तो आपको बीस हजार से ज्यादा भी मिल सकते है लेकिन अलग-अलग सेक्टरों में सैलरी कम – ज्यादा भी हो सकती है।
और ये सैलरी अनुभव, योग्यता और कंपनी पर निर्भर करता है की वो आपको प्रतिमाह कितनी सैलरी देगा। यदि आपका अनुभव और योग्यता अच्छी है तो आपको 15 हजार से 20 हजार तक भी मिल सकता है।
कम्प्यूटर ऑपरेटर के क्या काम होता है ?
मेरे अपने अनुभव के आधार पर यदि आपको बताऊ तो वो सही रहेगा क्योकि मेने प्रैक्टिकल तोर पर कंप्यूटर ऑपरेटर में काम किया है जो आपसे शेयर करना चाहूंगा।
- सबसे पहले आपको बेसिक कंप्यूटर का नॉलेज होना बहुत जरुरी है तभी आप कंप्यूटर में काम कर सकते है।
- Employee रिकॉर्ड अपडेट करना।
- सैलरी प्रोसेस करना।
- स्टॉक रिकॉर्ड अपडेट करना।
- एम्प्लोयी अटेंडेंस मैंटेन करना।
- HR सॉफ्टवेयर में डाटा अपडेट करना।
- Outlook mail Sent And Revived करना साथ में सेकंड पार्टी को मेल द्वारा रेस्पॉन्स देना।
- यदि कंपनी में बाहरी सामान आता है तो उसका रिकॉर्ड अपडेट रखना।
कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए क्या करें ?
कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए आपको ऑनलाइन Naukari.com या Indeed में जाकर अकाउंट क्रिएट कर सकते है।
वहाँ पर हर दिन नए-नए तरह की वेकेंसी निकलती है उनमे से कुछ जॉब प्राइवेट एवं सरकारी होती है।
इनमे से आपको जो सही लगे उसको भर सकते है।
इसके बाद आपको एक छोटा सा इंटरव्यू देना होगा यदि आप सलेक्ट हो जाते है तो आपको कंप्यूटर ऑपरेटर में नौकरी मिल सकती है।
इन्हे भी पढ़ें :
- HR का क्या काम होता है पूरी जानकारी .
- EPF KYC अपडेट कैसे करें .
- PF Advance Withdrawal कैसे करे
- PF कैसे चेक करें
- ESIC PASSWORD कैसे बनायें
अंतिम शब्द :
आशा करता हूँ की आपको Computer Operator कैसे बनें जानकारी सही लगी होगी।
यदि सही लगे तो अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।
कंप्यूटर ऑपरेटर कैसे बनें से सम्बंधित यदि कोई प्रश्न है तो हमें कमेंट करें।
धन्यवाद
सर कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए क्या करें ? मुझे ठीक से समझायें में भी कंप्यूटर ऑपरेटर बनना चाहता हूँ।
आप कम्प्यूटर में छोटी – छोटी जीचों को सीखें जैसे – कंप्यूटर शॉर्टकट key, वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट, आउटलुक, इंटरनेट, एडवांस एक्सेल और साथ में टाइपिंग स्पीड को इम्प्रूव करें तभी आप एक अच्छा कम्यूटर ऑपरेटर बन सकते है।