Tense क्या है ? Tense का मतलब क्या होता है?

आज के इस आर्टिकल में हम Tense क्या है की जानकारी पढ़ने वाले हैं यदि आप टेन्स की जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

जैसा की आपको पता होना चाहियें काल तीन प्रकार के होते है –

  • Present Tense  –    वर्तमानकाल
  • Past Tense        –    भूतकाल
  • Future Tense    –   भविष्यकाल 

अब में आपको हिंदी के दो वाक्या बताता हूँ। 

इन वाक्यों में आपको काल तथा टेन्स क्या है पहचानना है। सिर्फ इतना ही पहचानना है की वाक्य वर्तमानकाल का है या भूतकाल का या भविष्यकाल का इसके अलावा भी काल पहचाना जा सकता है,अपूर्ण काल ऐसे शब्द आपने सुने होंगे, लेकिंन में आपको वर्तमानकाल ,भूतकाल या भविष्यकाल के बारे में बता रहा हूँ जैसे –

  • मैं अंग्रेजी सिखाता हूँ ।
  • मैं अंग्रेजी सीखा रहा हूँ। 

आपको ये काल जानने में देर नहीं लगेगी, दोनों काल वर्तमानकाल के है लेकिन ध्यान देने की बात यह है की दोनों वाक्यों में कार्य अलग अलग है।

पहले वाक्य में कार्य जारी नहीं है और दूसरे वाक्य में काम का जारी है, इससे समझ में आता है की काल एक प्रकार की क्रिया है।

अतः एक ही काल में अलग क्रिया हो सकती है इसलिए तीन कालों के उप प्रकार बने हुए है और प्रत्येक काल के चार उपप्रकार है उनके नाम इस प्रकार है।              

  • Simple Tense                                सामान्य काल 
  • Continuous Tense                       अपूर्ण काल 
  • Perfect  Tense                               पूर्ण काल 
  • Perfect  Continuous  Tense      पूर्ण निरंतर काल 

अभी आपने देखा प्रत्येक काल के चार उपप्रकार है-

  • वर्तमानकाल के चार प्रकार
  • भूतकाल के चार प्रकार
  • भविष्य काल के चार प्रकार 

Present Tense  वर्तमान काल के चार प्रकार :

  • Simple Tense
  • Continuous Tense
  • Perfect Tense
  • Perfect Continuous Tense

Past Tense  भूतकाल के चार प्रकार :

  • Simple Tense
  • Continuous Tense
  • Perfect Tense
  • Perfect Continuous Tense

Future Tense भविष्य काल  के चार प्रकार :

  • Simple Tense
  • Continuous Tense
  • Perfect Tense
  • Perfect Continuous Tense

इस तरीके से ये 12 प्रकार के उपप्रकार हो गए है इस प्रकार इन बारह कालो के बारे में हम चार बर्तमान काल,चार भूतकाल और चार भविष्य काल इस क्रम से करने के बजाय तीन सामन्य, तीन अपूर्ण, तीन पूर्ण निरंतर इस तरह से करेंगे। 

ये क्रमश काल को समझने के लिए अधिक सुविधाजनक है। 

सिंपल टेन्स – समान्य काल 

सामन्य वर्तमान काल :  Simple Present Tense

सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों के बोलते समय जरुरत पड़ेगी इस काल के वाक्य कैसे होते है, पहले हम इस काल का प्रयोग देखेंगे, इसको ध्यान से देखिएगा –

  • शिवा दिल्ली में रहता है।
  • वह सुबह जल्दी उठता है।
  • अतुल झूट बोलता है।

ऊपर किसी भी वाक्य में कार्य जारी नहीं दिखाई देता है एकाध बार यह क्रिया होती है तो ऐसा प्रतीत नहीं होता ये हमेसा होने वाली क्रिया है। शिवा दिल्ली में रहना हमेसा की बात है झूट बोलना अतुल की आदत है तो ये सामान्य वर्तमान काल है।

हिंदी के वाक्य का अंग्रेजी में सही अनुवाद करने के लिए हिंदी के काल की सही पहचान होना बहुत जरुरी है।

लेकिन सिर्फ वर्तमान काल, भूतकाल या भविष्य काल इतनी पहचान होना काफी नहीं है। क्योंकी हमने अभी देखा की वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्य काल चार है।

बारह कालो की बारह अलग-अलग रचनाएँ है इसलिए वाक्य निश्चित कौन से काल का है यह पहचानना पड़ेगा।

काल की सही पहचान से ही सही रचना का प्रयोग कर के सही वाक्य बना सकते है।

केवल वाक्य के अंत में देखकर ही आप काल पहचान सकते है जैसे सामान्य वर्तमान काल के कुछ वाक्य है,

  • वह यहाँ आता है। 
  • राम रात को देर से सोता है।

वाक्य के अंत में आपको ता दीखता है तो आप समझ जायेंगे की यह सामान्य वर्तमान काल का है।

परन्तु हिंदी में सामान्य वर्तमान काल के वाक्य में ता ही होगा ऐसा नहीं है कभी ते है, ती है वगेरा भी हो सकता है।

समान्य काल की रचना :

अर्थात जिस क्रिया के अंत में ता है, ते है,ती है,आते है वह वाक्य सामान्य वर्तमान काल का ही होगा।

कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s )+………….

इस वाक्य का अर्थ है वाक्य का प्रारंभ कर्ता से होगा,वाक्य में कौन सा शब्द है, यह पहचानना कठिन नहीं है, करता यानी करने वाला जैसे- में, तुम, आप,वह, राम, श्याम। ……..ये शब्द  कर्ता है। कर्ता के बाद आएगा क्रिया का पहला रूप,और जो वाक्य में जो बचा होगा वह क्रिया के बाद आएगा।

सामान्य वर्तमान काल के अध्ययन की शुरुआत से लेकर अब तक सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग,पहचान और रचना हमने देखा अब आगे सामान्य वर्तमान काल के कुछ वाक्य का अंग्रेजी में रूपांतरण करके दिखाया जायेगा –

  • सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग  –  हमेसा की क्रिया व्यक्त करने के लिए। 
  • वाक्यों की पहचान                       –   वाक्यों की अंत में ता है,ते है, ती है। 
  • काल की रचना                             –  कर्ता + क्रिया का पहला रूप (s)+.

Example :

मै  जाता हूँ। I  go
में वहां हर रोज जाता हूँ। I go there every day
में रोज दस घंटे काम करता हूँ। I work ten Houses every day
वे दिन भर काम करते है। They work all day
तुम खुश दिखते हो। You look happy
तुम इस पोशाक में अच्छे दिखते हो। You look nice in this dress
वह यहाँ आता है। He Comes here
वह खुश दिखता है। He looks happy
सूर्य पच्छिम से उगता है।  The Sun rises in the east

ऊपर कुछ वाक्यों में s लगा है कुछ वाक्य में s नहीं लगा हुआ है।

क्रिया में s कब लगाया जाता है और कब नहीं,ये समझना बहुत आसान है आपको एकवचन कर्ता के साथ क्रिया में s लगाते है जैसे –

  • वह आता है    He comes
  • वह खेलता है  He Plays

यदि  कर्ता बहुवचन हो तो क्रिया में s नहीं लगाते है, जैसे –

  • वे आते है    They  come 
  • वे खेलते है  They  play

यदि कर्ता एकवचन है तो क्रिया में s लगाते है , परन्तु  I और you  एकवचन होने  पर भी क्रिया में s नहीं लगाते और कर्ता बहुवचन हो तो भी क्रिया में s नहीं लगाते है। 

नीचे दिए गए उदाहरण को समझें –

1 मुझे लगता है। I think
2 तुम्हे लगता है। You think
3 उसे लगता है। He thinks
4 उन्हें लगता है। They think
5 में झूठ बोलता हूँ। I lie
6 तुम झूठ बोलते हो। You lie
7 वह झूठ बोलता है। He lies
8 वे झूठ बोलते है। They lies
9 में मेरी गलती मानता हूँ। I admit my mistake
10 वह धरा प्रवाह अंग्रेजी बोलता ह He speak fluent Englis
11 तुम दोनों कूदते हो Both of you jump
12 तुम कोसिस करते हो You try
13 में बेचता हूँ I sell
14 तुम बेचते हो। You sell
15 में खरीदता हूँ। I buy
16 में बताता हूँ। I tell
17 में बोलता हूँ। I speak
18 वह आता है। He comes
19 वह जाती है। She goes
20 वह लिखता है। He wirtes
21 वह पढ़ती है। She read
22 वह हसता है। He laughs
23 वह हस्ती है। She laughs
24 राम हँसता है। Ram laughs

इन्हे भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

आशा करता हूँ की आपको Tense क्या है जानकारी सही लगी होगी। 

सही लगे तो अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media