AutoCAD

AutoCAD क्या है, कैसे सीखें, कोर्स, डाउनलोड, फुल फॉर्म

आज के इस आर्टिकल में हम AutoCAD क्या है की जानकारी पढ़ने वाले हैं यदि आप ऑटोकेड की जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

AutoCAD की फुल फॉर्म क्या होता है ?

Computer Aided Drafting

ऑटोकेड क्या होता हैं ?

ऑटो केड एक तरह का सॉफ्टवेयर होता है। जो की कम्प्यूटर में उपयोग किया जाता है इसकी सहायता से आप कंप्यूटर में एडिट ड्राफ्टिंग को कर पाते है और ऑटो केड की सहायता से आप एक ब्लू प्रिंट तैयार करते हैं।

ऑटो केड की सहायता से आप एक कुशल डिजाइनर भी बन सकते हैं। ज़्यादातर ऑटो केड का इस्तेमाल आर्किटेक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, कंट्रक्शन इत्यादि फील्ड में उपयोग किया जाता है और इसका इस्तेमाल 2D तथा 3D दोनों होते है।

AutoCAD कोर्स क्या है ?

AutoCAD में बहुत सारें कोर्स होते है जिनको करने के बाद आप किसी भी कम्पनी में आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते हैं आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से कोर्स है-

  1. ऑटो केड सर्टिफिकेट प्रोग्राम जोकि कुल दो महीने का होता है।
  2. एडवांस ऑटोकैड सर्टिफिकेट प्रोग्राम जो कि 3 महीने का होता है।
  3. डिप्लोमा इन ऑटोकैड अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम यह दो महीने का होता है।
  4. मास्टर डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर CADD पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम होता है यह कुल 2 महीने का होता है।

ऑटोकैड का उपयोग कैसे करें ? 

ऑटोकैड का इस्तेमाल अलग -अलग फील्ड में क्या जाता है जेसे :

  1. प्रॉडक्ट स्ट्रेक्चर :

किसी भी कंपनी के प्रॉडक्ट स्ट्रेक्चर को बहुत अच्छा और आकर्षक बनाने के लिए ऑटोकैड का उपयोग किया जाता है जिससे वह मार्केट में अच्छी पहचान बना ले और प्रचलित हो सकें।

  1. मशीनरी :

इसका इस्तेमाल मशीनरी में भी अच्छी तरह से किया जाता है जो सिर्फ़ ऑटोकैड के इंजीनियर ही कर पाते है।

  1. बिल्डिंग :

ऑटोकैड का उपयोग बिल्डिंग को बेहतरीन तरीके से बनाने में किया जाता है जैसे उसे कैसे और किस तरह का आकार देना है और कम जगह में एक अच्छी बिल्डिंग का निर्माण किया जा सकता है यह भी हम ऑटोकैड की सहायता से कर सकते हैं।

  1. वैन :

यहाँ तक की हम ऑटोकैड का उपयोग महंगी और बड़ी- बड़ी गाडियों का भी नक्शा ऑटोकैड की सहायता से बना सकते है। इसके कई तरह के कार्य होते हैं जो कि सिर्फ़ हम ऑटोकैड की मदद से कर सकते हैं।

ऑटोकैड सीखने में कितना खर्चा आता है ?

जैसा कि हम जानते हैं की इसके कोर्स अलग होते हैं और इन कोर्स को करने की अवधी भी अलग-अलग होती है जिससे हमे यह भी पता चलता है।

ऑटोकैड कोर्स करने की फीस आपके इंस्टिट्यूट पर निर्भर करती है कि वह किस स्तर का इंस्टिट्यूट है ज्यादातर ऑटोकैड कोर्स करने की फीस 5000 से 50,000 तक होती है यह आपके कोर्स और उसकी अवधि पर निर्भर करता है।

ऑटोकैड की सैलरी कितनी होती है ?

जब भी आप ऑटोकैड कोर्स को करने के बाद किसी भी कम्पनी को जॉइन करते हो तो आपको सिर्फ़ AutoCAD की जानकारी होती है पर काम करने का अनुभव नहीं होता है।

इसलिए आपकी सैलरी 10000 से 15000 मिलती है और जैसे-जैसे आपकी स्किल में सुधार होता है उसी प्रकार आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है।

ऑटोकैड को कैसे डाउनलोड करें ?

  • ऑटोकैड को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें-
  • गूगल में आपको ऑटो डेस्क सर्च करे।
  • उसके बाद आपकों एक पेज मिलता है जिसमे आपको ऑटोकैड स्टूडेंट कम्युनिटी फ्री सॉफ्टवेयर एंड रिसोर्सेस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको दूसरा पेज खुलता है जिसमें आपको साइन इन या गेट प्रोडक्ट पर क्लिक कर सकते हैं।
  • आपको गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें।
  • और आपको फॉर्म खुल के आता है जिसको आपको भरना होगा उसमें आपकी निजी जानकारी मांगी जाती है।
  • बाद में आपको नेक्स्ट पर क्लिक करें आपके क्लिक करते ही क्रिएट अकाउंट का फार्म आता है जिसे भरने के बाद।
  • आई एग्री पर क्लिक करें और क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें फिर आपको वेरीफिकेशन पर क्लिक करना होता हैं।
  • वेरीफिकेशन करने के लिए आपको ईमेल आईडी के द्वारा वेरिफाइड कर सकते हैं।
  • आपको एक लिंक प्राप्त होती है जिसमे आपको वेरिफाई ईमेल को चुनना है फिर अकाउंट वेरिफाइड इंटरफेस आता था जिसमे आपको Done पर क्लिक करना है।
  • कोर्स को करने के लिए फॉर्म भरें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • अकाउंट सेट का पेज ओपन होता है और आपको उस पेज पर कंटिन्यू ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
  • यह सब प्रक्रिया को भरने पर आपको कोर्स चयन करना पड़ता है।
  • उसके बाद कोर्स को चुनने पर आपके द्वारा भरी गई सब जानकारी खुलकर सामने आ जाती हैं।
  •  फिर आप कंफर्म पर क्लिक करे और आपको अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होता है।
  • उसके पश्चात आप अपना ऑटोकैड डाउनलोड कर सकते हैं जो कि 48 घंटे में मेल द्वारा प्राप्त होता है।

ऑटोकैड का उपयोग करने के क्या लाभ हैं ?

  1. ऑटोकैड करने से अपका अच्छा फ्यूचर बनता है।
  2. ऑटोकैड से बनाए गए प्रोजेक्ट को हैंडल करने में मदद मिलती है।
  3. AutoCAD में बहुत सारी तकनीकी होती है जो काम करने मे सहायता प्रदान करता है।
  4. AutoCAD सीखने के बाद आप अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।
  5. ऑटोकैड से उत्पादक में वृद्धि होती है।

ऑटोकैड कैसे सीखे ?

जैसा कि हम सब जानते हैं AutoCAD एक बहुत बड़ा कोर्स होता है।

इसको सीखने के लिए आप अलग-अलग तरह के साधन का उपयोग कर सकते हैं जैसे यूट्यूब, AutoCAD की वेबसाइट पर सर्च जाकर कोर्स को सर्च करके और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ऑटोकैड इंस्टिट्यूट मे ऑटोकैड प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

ऑटोकैड की शॉर्टकट की क्या है ?

  1. SP +एंटर- Polyline
  2. POL+एंटर- Polygon
  3. REC +एंटर- Rectangle
  4. EL.+एंटर-Slips
  5. EX +एंटर- Country Junction line
  6. SPL +एंटर- SP line
  7. ML+एंटर- Multi line
  8. AR +एंटर-Array
  9. MI +एंटर- Mirror
  10. CO +एंटर- Copy
  11. TR + डबल एंटर- ट्रिम
  12. CHA +एंटर- चेंपर
  13. EX + एंटर- Extend
  14. BO + एंटर – Boundary
  15. DO+ एंटर – Doughnut
  16. RO +एंटर – Rotate
  17. PO .+ एंटर – Point
  18. BR + एंटर – Break
  19. SC + एंटर – Scale
  20. OS + एंटर – Object snap setting
  21. PR + एंटर – Properties
  22. QR + एंटर – Quick Calculator

इन्हें भी पढ़ें :

अंतिम शब्द :

आशा करता हूँ की आपको AutoCAD से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी और आपको ऑटोकैड फील्ड मैं अपना करियर कैसे बना सकते हैं यह भी आपको चरण बद्ध तरीके से पता चल गया होगा।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media