कंप्यूटर वायरस

कंप्यूटर वायरस क्या है, कंप्यूटर वायरस से बचने के उपाय

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर वायरस क्या है की जानकारी पढ़ने वाले हैं यदि आप कंप्यूटर वायरस की जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

जिससे कंप्यूटर में होने वाले नुकसान से बचा जा सकें।

कंप्यूटर वायरस क्या है ?

यह एक छोटा सा द्वेषपूर्ण सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है जो किसी अन्य प्रोग्राम के साथ जुड़कर इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर या मेमोरी में प्रवेश करता है और अपनी कॉपी बना कर उसे फैलने में मदत करता है।

कंप्यूटर वायरस कंप्यूटर में डाटा मिटाने, डाटा को खराब करने या उसमे परिवर्तन करने का प्रयास कर सकता है और कंप्यूटर के हार्ड डिस्ट को नुकसान एवं कंप्यूटर की गति को कम कर देता है।

वायरस कैसे फैलता है ?

किसी भी प्रोग्राम से जुड़ा Virus तब तक सक्रीय नहीं होता जब तक उसे किसी कंप्यूटर में चलाया न जायें ध्यान दें Virus किसी मेल या मैसेज से नहीं फैलता बल्कि ईमेल द्वारा किया गया अटैच फाइल को खोलने पर सक्रीय हो जाता है और Virus कंप्यूटर के मेमोरी में स्वयं को स्थापित कर देता है।

जिससे कंप्यूटर स्लो या कंप्यूटर की कुछ फाइलें करप्ट हो जाती है जिससे कंप्यूटर में काफी नुकसान हो जाता है। कंप्यूटर Virus सामन्यतय इंटरनेट, ईमेल, गेम, फाइल, मेमोरी या पेन ड्राइव के द्वारा भी एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में प्रवेश करता है।

यदि आप इंटरनेट से कुछ फाइल डाउनलोड करते है तो Virus आपके कंप्यूटर में भी आ सकता है।

कंप्यूटर में वायरस के प्रभाव क्या हैं ? 

यदि आप कंप्यूटर चलाते है और कंप्यूटर Virus से प्रभावित है या नहीं जानना चाहते है तो इन लक्षणों को अवश्य पहचाने।

  • वायरस कंप्यूटर को धीमा कर देता है।
  • कंप्यूटर अपने आप ही Restart होने लगता है।
  • कंप्यूटर में कुछ फाइलें ठीक से खुलती नहीं है।
  • Virus आपके कंप्यूटर के डाटा को Corrupt कर देता है अर्थात फाइल को नुकसान पंहुचा सकता है।
  • Virus कंप्यूटर में कार्य करने के गति को कम कर देता है।
  • इंटरनेट के माध्यम से Virus गलत होम पेज को खोल देता है।

कंप्यूटर वायरस से बचने के उपाय :

नेटवर्क तथा कंप्यूटर पर विभिन्न सॉफ्टवेयर Virus के खतरों से बचने के लिए एंटी वायरस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर वायरस को पहचान करके उन्हें नष्ट कर देता है और कंप्यूटर में घुसने से पहले उन्हें रोकता है।

यदि Virus कंप्यूटर में सक्रीय है तो आपको तुरंत सूचित भी करेगा आप उसी टाइम कंप्यूटर को समय- समय पर स्कैन करें जिससे वायरस कंप्यूटर को नुकसान न पंहुचा सकें।

कंप्यूटर में कौन से एंटीवायरस का प्रयोग करें ?

कंप्यूटर को द्वेष पूर्ण Virus से बचाने के लिए आप नीचे दिये गये एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर सकते है –

  • Avast
  • AVG
  • Symantec
  • McAfee
  • Norton
  • Bit Defender
  • Kaspersky
  • Quick Heal

इन एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके अपने कंप्यूटर के डाटा, नेटवर्क एवं कंप्यूटर की फाइल को सुरक्षित रख सकते है।

इन्हे भी पढ़ें :

अंतिम शब्द :

आशा करता हूँ की आपको Computer Virus क्या होता है जानकारी सही लगी होगी।

यदि सही लगे तो अपने दोस्तों में भेजें।

इस पेज से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो हमें कमेंट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media