होम गार्ड कैसे बनें

होम गार्ड कैसे बनें ? कार्य, सैलरी, शिक्षा, दस्तावेज व योग्यता

आज के इस आर्टिकल में हम होम गार्ड कैसे बनें की जानकारी पढ़ने वाले हैं यदि आप होम गार्ड की जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

मैंने होमगार्ड की उन सभी बातों का भी वर्णन किया है जो आपको एक बेहतर होमगार्ड बनने में आपकी मदद करेगा।

उन सभी बातों को मैंने नीचे विस्तार से वर्णन किया है।

होम गार्ड कैसे बनें ?

होमगार्ड वे होते हैं जो पुलिस की सहायता करते है, होमगार्ड भारतीय गृह रक्षक के नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं।

क्या आप जानते हैं भारत में गृह रक्षक संगठन को सन 1962 में दोबारा से गठित किया गया था।

परंतु यह गृह संगठन हजारों व्यक्तियों के माध्यम से गठित हुआ था जिसका रूप एक छोटी इकाई में तथा होमगार्ड में अलग-अलग समाज तथा वर्गो से नौजवान होमगार्ड की सेवा प्रदान करते हैं जैसे पेशेवर अभिभावक, कॉलेज के युवा, कृषि करने वाले नौजवान एवं औद्योगिक श्रमिक के उन सभी नौजवानों को भर्ती किया जाता है। जिसे होम गार्ड कहते है।

जिनके जुनून में समुदाय के लिए कुछ कर जाने की क्षमता होती है और इसी बात को देखते हुए वह समाज के प्रति अपना खाली समय समर्पण कर देते हैं यदि आप 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के व्यक्ति हैं तो ही आप एक होम गार्ड में हिस्सा लेने के पात्र होते हैं यदि हम संगठन के कार्यकाल की समय सीमा का अध्ययन करें तो वह कुल 3 ‌से 5 साल तक का होता है।

होमगार्ड के कार्य :

  • किसी भी दुर्घटना घटने पर फंसे लोगों की मदद कर रही भारतीय पुलिस की सहायता करना।
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे की बाढ़ का आना, भूकंप में होने वाले जान और माल का रक्षा करना।
  • होमगार्ड का समुदाय अग्निशमन प्रबंधन की सहायता करते है।
  • होमगार्ड का कार्य राज्य सरकार द्वारा बनाई गई कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की सहायता करना।
  • हवाई हमलों, आगजनी आपदा में क्षेत्र के समुदाय की सहायता करना।
  • आपराधिक गति विधियों पर नजर रखना।
  • पुलिस के साथ मिलकर देशहीत में कार्य करना।

होमगार्ड के लिए परीक्षा:

यदि हम होमगार्ड के लिए तैयारी करें तो शिक्षा के बाद करे क्योकिं यह दो भागों में पूरा होता है पहला पेपर लिखित रूप में देनी होती है, दूसरी शिक्षा शारीरिक जांच की होती है।

जिसे हम फिजिकल चेकअप भी कहते हैं इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य पुलिस की देखरेख में की जाती है यदि आप दोनों परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करते है तो इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।

होमगार्ड के लिए आयु सीमा:

यदि आप एक पुलिस पुरुष आवेदक के रूप में आवेदन कर रहे हैं तो होमगार्ड के लिए पुरुष आवेदक की उम्र 20 वर्ष से लेकर 47 वर्ष तक होती है तथा महिला आवेदन के लिए होमगार्ड की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तक होती है।

यदि आप इन दोनों में से किसी एक उम्र के हैं तो आप होमगार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

होमगार्ड के लिए शैक्षिक :

Home Guard के लिए शिक्षा के तौर पर भारत की मान्यता प्राप्त बोर्ड से आपका 10वीं तथा 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट होना जरूरी है क्योंकि Home Guard के लिए शिक्षा से संबंधित कार्य भी उपलब्ध होते हैं जिसके लिए उनका दसवीं तथा बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

होमगार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया:

Home Guard की आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से पूर्ण होती है कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और मांगे गए सभी दस्तावेजों को प्रदान करें।

  • सरकारी वेबसाइट में जाकर पोर्टल खोलें।
  • फार्म को ठीक से भरें।
  • आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।
  • आपकी तस्वीर कथा 12वीं की पत्रिका ओरिजिनल अंकों के साथ भरी होना चाहिए।
  • आपकी फोटो और हस्ताक्षर पूरी तरह से ठीक होना चाहिए।
  • सभी जानकारी को उपलब्ध कराने के बाद सबमिट बटन का चयन करें।
  • इन सभी प्रक्रियाओं के पश्चात आपको मैसेज या ओटीपी के जरिए सूचना प्रदान की जाती है आप का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक अपडेट  हो चुका है।

होमगार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज:

1. दसवीं पास कक्षा की मार्कशीट।
2. आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
3. पैन कार्ड की फोटो कॉपी।
4. किसी प्रमाणित हॉस्पिटल शारीरिक जांच का प्रमाण पत्र।
5. एड्रेस के तौर पर बिजली बिल।
6. चरित्र प्रमाण पत्र।
7. पासपोर्ट साइज दो फोटो।
8. भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज।

होमगार्ड की सैलरी कितनी होती है ?

यदि मैं आपको होमगार्ड की सैलरी से परिचित कराऊ तो निश्चित सैलरी नहीं होती बल्कि होमगार्ड के वीर जवानों की सैलरी प्रतिदिन के हिसाब से वेतन प्रदान किया जाता है।

यदि हम एक राज्य का उदाहरण दें तो यूपी में पहले होमगार्ड की 1 दिन की आय ₹375 हुआ करती थी परंतु जैसे समय बीतता गया उसी प्रकार होमगार्ड की सैलरी में भी बदलाव आए अब उनको प्रतिदिन ₹500 उपलब्ध कराए जाते है लेकिन समय के साथ बढ़ोत्तरी भी की जाती है।

होमगार्ड के लिए योग्यताएं:

Home गार्ड के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।

  • शारीरिक और मानसिक बल से फिट और एक्टिव होना।
  • आंखों में किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो और अच्छी तरह से बेहतर नजर का होना।
  • काम के प्रति ईमानदार होना।
  • समय सीमा का प्रतिबंध हो।
  • दो पहिया तथा चार पहियों के वाहन को चलाने में सक्षम आदि योग्यताएं होमगार्ड के जवानों के लिए प्राप्त होने चाहिए।
  • शिक्षा में निपूर्ण होना चाहिए।

होमगार्ड का चयन कैसे होता है ?

यदि आपने होम गार्ड के सभी चरणों को बेहतरीन तरीके से पास कर लिया तो आपको मेरिट लिस्ट के आधार पर सेलेक्ट किया जाता है तथा उन सभी योग्यताओं से आपको परखा जाता है।

जिससे वे एक बेहतर नौजवान को होमगार्ड के तौर पर चुन सके और वह समाज को एक अच्छा और ईमानदार होमगार्ड की सुविधा उपलब्ध करा सके इस प्रकार से होमगार्ड का चयन किया जाता है।

इन्हे भी पढ़ें :

अंतिम शब्द :

इस पेज पर हमने होम गार्ड कैसे बनें के उन सभी चरणों को व्यवस्थित रूप से वर्णन करने का प्रयास किया है।

जो आपको होमगार्ड बनने में मदत करेगा आशा करता हूँ की मेरे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपके होमगार्ड बनने में सहायता और सही दिशा दिखाने में आपकी मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media