कंप्यूटर पर निबन्ध

कंप्यूटर पर निबन्ध कैसे लिखें, एक पूर्ण जानकारी

आज के इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर पर निबन्ध कैसे लिखें की जानकारी पढ़ने वाले हैं यदि आप कंप्यूटर पर निबन्ध लिखना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

जीवन में कंप्यूटर का महत्व :

विकसित या विकासशील देशों में उद्योग के क्षेत्र में आज जिस यंत्र का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है वह कंप्यूटर है। विज्ञान के कारण अन्य राष्ट्रों में जो समृद्धि आ रही है और उसका जो प्रभाव हमारे देश पर पड़ रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए आज कंप्यूटर का प्रयोग अनिवार्य हो गया है।

भारत के वर्तमान वैज्ञानिक का विचार है कि 21वीं शताब्दी में द्रुतगति से भौतिक और आर्थिक समृद्धि के लिए आज कंप्यूटर का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है।

कंप्यूटर का अर्थ :

कंप्यूटर का शाब्दिक अर्थ इलेक्ट्रॉनिक गणक है। इसकी उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘कंप्यूट’ से हुई है जिसका अर्थ है गिनना।

आधुनिक कंप्यूटर के जनक ब्रिटिश गणितीय चार्ल्स बैलेंस हैं। चार्ल्स बैलेंस द्वारा बनाया गया सर्वप्रथम कंप्यूटर लंबी-लंबी गणना करने उनके परिणामों को मुद्रित करने आदि में प्रयोग किया गया इन्होने ही सबसे पहले पांच अंगों में से संपूर्ण आधुनिक कंप्यूटर की रचना शैली का आविष्कार किया था ।

कंप्यूटर के पांच अंग इस प्रकार है –

  • स्मरण यंत्र (स्टोर)
  • अंक गणित यंत्र (मिल)
  • नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल)
  • आंतरिक यंत्र भाग (इनपुट)
  • बाहरी यंत्र भाग (आउटपुट)।

इसमें से पहले तीन अंगों को सम्मिलित किया गया सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) या कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है । कम्प्यूटर में तथ्य और निर्देश प्रवेश कराने के लिए विशेष भाषा की आवश्यकता पड़ती है जिसे ‘प्रोग्रामिंग लैंग्वेज’ कहते हैं ।

कंप्यूटर के भाग :

कम्प्यूटर के 2 भाग होते हैं हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।

हार्डवेयर :

कम्प्यूटर मशीन में कलपुर्जों को हार्डवेयर कहते हैं। हार्डवेयर कम्प्यूटर की भौतिक संरचना है। इसमें सभी चीजें आती है जिसे हम देख सकते हैं जैसे मॉनिटर, प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस और हार्ड डिस्क आदि।

सॉफ्टवेयर :

हार्डवेयर कोई भी कार्य स्वयं नहीं कर सकता किसी भी कार्य को करने के लिए हार्डवेयर को निर्देश दिया जाना आवश्यक है ।

यह कार्य सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाता है।

कंप्यूटर के लाभ  :

कम्प्यूटर से कई प्रकार के लाभ होते हैं जिसके बारें में आपको जानना जरुरी है-

  • कंप्यूटर के द्वारा हम सभी प्रकार के बिल को पे कर सकते हैं।
  • ईमेल मैसेजिंग कर सकते हैं।
  • शॉपिंग या फिर ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
  • प्रिंटिंग बुक, न्यूज़पेपर में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
  • बैंकों में लेन-देन की रिकॉर्ड रखने के लिए भी कम्प्यूटर जरूरी है।
  • मौसम के पूर्वानुमान के लिए भी कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • अस्पताल में रोगियों की सर्जरी के लिए और पुराने रोगियों का रिकॉर्ड रखने के लिए कम्प्यूटर बहुत जरूरी है।

कंप्यूटर का क्या – क्या उपयोग है ?

वर्तमान समय में कम्प्यूटर के बहुत सारें उपयोग है और अनेक प्रकार कार्य करने की क्षमता है जैसे –

  • कम्प्यूटर का प्रयोग अब हर छोटे – बड़े व्यवसाय में होने लगा है।
  • तकनीकी संस्थान।
  • बड़े – बड़े प्रतिष्ठानों।
  • गणितीय कार्य।
  • बड़े-बड़े उत्पादों का लेखा-जोखा।
  • परीक्षा परिणाम।
  • मौसम संबंधित जानकारी।
  • व्यवसाय और समाचार पत्र आदि।

कंप्यूटर से फायदें :

आज कम्प्यूटर प्राणाली से बहुत सारे फायदें है –

  • कंप्यूटर सर्वाधिक उपयोगी और त्रुटिहीन जानकारी देता है।
  • रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटर के बिना टिकट बुक नहीं हो सकता।
  • बैंकों में इसके बिना कोई काम नहीं होता ।
  • वीडियो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ।
  • यह रोगी का रोग बता सकता है।
  • यह सड़को पर वाहनों के आवागमन का नियंत्रण कर सकता है।
  • उंगलियों के निशानों के आधार पर असली अपराधी की सही पहचान कर सकता है ।

देखा जाए तो कंप्यूटर वास्तव में आज की सार्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऑटो- मोबाइल उद्योग में तो 10 सप्ताह में 24 घंटे कठिन परिश्रम करके जितना गणना का कार्य होगा, कम्प्यूटर उसे 1 घंटे में कर देगा ।

इन्हे भी पढ़ें :

निष्कर्ष :

अतः वर्तमान समय में संसार के लोगों के प्रतिदिन के जीवन में कम्प्यूटरएक दिनचर्या बन गया है। जैसे-जैसे समय व्यतीत हो रहा है, कम्प्यूटर की रचना शैली में भी क्रमिक उन्नति हो रही है ‌।

ऐसी संभावना है कि भविष्य में युद्ध सेना द्वारा नहीं,अपितु वैज्ञानिक द्वारा कम्प्यूटर से लड़े जाएंगे।

इतना ही नहीं बल्कि भविष्य में सभी कार्य कम्प्यूटर द्वारा ही किए जाएंगे । अतः मैं यही कहना चाहता हूँ कि देश को आर्थिक दृष्टि से सु-समृद्ध करने में कम्प्यूटर अत्यंत उपयोगी रहेगा।

अतः उसका उपयोग करना ही पड़ेगा, नहीं तो भारत अन्य जातियों के विकास की गति में बहुत पीछे छूट जाएगा। आशा करता हूँ की आपको कंप्यूटर पर निबन्ध कैसे लिखे जानकारी सही लगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media